ताजा खबर

देखें VIDEO : सामूहिक विवाह समारोह में अव्यवस्था मामले की दुर्ग संभागायुक्त करेंगे जांच
01-Jun-2026 12:13 PM
देखें VIDEO : सामूहिक विवाह समारोह में अव्यवस्था मामले की दुर्ग संभागायुक्त करेंगे जांच

स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने जताई थी नाराजगी 
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर/बेमेतरा, 1 जून।
बेमेतरा में सामूहिक विवाह समारोह में अव्यवस्था को लेकर स्पीकर डॉ. रमन सिंह की नाराजगी के बाद मामला तूल पकड़ रहा है। इस कड़ी में सीएम विष्णुदेव साय ने दुर्ग संभागायुक्त से जांच कर रिपोर्ट मांगी है। 

हालांकि मीडिया से चर्चा में सीएम ने कहा कि बेमेतरा जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी की थी, लेकिन आंधी-तूफान की वजह से कार्यक्रम स्थल को बदलना पड़ा। कलेक्टर ने कार्यक्रम से पहले उनसे चर्चा की थी। इस कार्यक्रम में विधायक दीपेश साहू, और 23 जोड़ों ने विवाह किया। साय ने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर दुर्ग संभागायुक्त से जांच कर रिपोर्ट मांगी है। 

उल्लेखनीय है कि स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने अव्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की थी, और कहा था कि कार्यक्रम मुख्यमंत्री की गरिमा के अनुरूप नहीं हुआ था। 

 


अन्य पोस्ट