ताजा खबर

आईपीएल 2026: आरसीबी की जीत के बाद शुभमन गिल ने इंस्टा पर ये लिखा
01-Jun-2026 9:25 AM
आईपीएल 2026: आरसीबी की जीत के बाद शुभमन गिल ने इंस्टा पर ये लिखा

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का फ़ाइनल मुक़ाबला जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने लगातार दूसरे सीज़न का ख़िताब अपने नाम कर लिया है. आरसीबी ने गुजरात टाइटंस (जीटी) को 5 विकेट से हराया.

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने आरसीबी को बधाई दी है.

गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा, "आरसीबी ने बहुत निडर होकर खेला और वे सफलता के हक़दार हैं."

फ़ाइनल मुक़ाबले में आरसीबी के सामने शुभमन गिल 10 रन बनाकर आउट हो गए थे. जोश हेज़लवुड ने तीसरे ओवर में गिल का विकेट लिया.

आईपीएल के इस सीज़न में शुभमन गिल के नाम कुल 722 रन हैं, जीटी को फ़ाइनल तक लाने में उनका अहम योगदान रहा है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट