ताजा खबर
पश्चिम बंगाल में होगा मंत्रिमंडल विस्तार, 35 नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ
01-Jun-2026 8:51 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया है कि सोमवार, एक जून को राज्य के मंत्रिमंडल का विस्तार होगा.
शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया एक्स पर बताया है कि शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11 बजे से होगा, जिसमें 35 नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे.
इससे पहले शुभेंदु अधिकारी ने बीती 9 मई को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. उनके साथ पांच नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली थी.
पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने राज्य की 293 में से 207 सीटों पर जीत दर्ज की. राज्य में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी है.(bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


