ताजा खबर

मिनी जू नंदनवन के अधीक्षक दुबे रेंजर साहू को हटाया गया
31-May-2026 10:48 PM
मिनी जू नंदनवन के अधीक्षक दुबे रेंजर साहू को हटाया गया

रायपुर, 31 मई। वन विभाग के अंतर्गत मिनी जू नंदनवन के अधीक्षक आर पी दुबे एवं रेंजर हिमांचल साहू को हटा दिया गया है।  मिनी जू नंदनवन का प्रभार उप वनमंडलाधिकारी रायपुर आनंद कुदरिया को दिया गया है।

वन विभाग को मिली शिकायतों के बाद 16 मई को प्रारंभिक जांच की गई थी। जांच में नंदनवन मिनी जू के संचालन और प्रशासनिक कार्यों में गंभीर लापरवाही सामने आने की बात कही गई। इसके बाद प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय से आदेश जारी कर कार्रवाई की गई।

आदेश के अनुसार सहायक नदनवन के अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार उप वन मंडलाधिकारी आनंद कुदरिया को सौंपा गया है।

इसी तरह नंदनवन के रेंजर हिमांचल साहू को कार्य आयोजना मंडल रायपुर में संलग्न किया गया है। उनका प्रभार नवा रायपुर के रेंजर श्री महोबिया को दिया गया है। 
 जांच पूरी होने तक नई व्यवस्था लागू रहेगी।


अन्य पोस्ट