ताजा खबर

अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 8 हाइवा जब्त
31-May-2026 10:34 PM
अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई,  8 हाइवा जब्त

खनिज विभाग की कार्रवाई

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 31 मई।
जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने शनिवार रात विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान रेत और बोल्डर का अवैध परिवहन कर रहे 8 हाइवा वाहनों को जब्त किया गया। कार्रवाई के बाद खनिज कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।
कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर उप संचालक खनि प्रशासन राजेश मालवे और सहायक खनि अधिकारी उमेश भार्गव के मार्गदर्शन में गठित टीम ने नारी और धमतरी क्षेत्र से रेत लेकर आ रहे 6 हाइवा तथा तुमगांव क्षेत्र से बोल्डर परिवहन कर रहे 2 हाइवा वाहनों की जांच की।
जांच के दौरान वाहन चालकों से खनिज परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद सभी वाहनों को अवैध परिवहन के मामले में जब्त कर लिया गया। खनिज विभाग ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद जब्त वाहनों को उपरवारा और माना थाना की सुपुर्दगी में सौंप दिया है। प्रकरण में खनिज नियमों के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
खनिज विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अभियान को सफल बनाने में सुपरवाइजर सुनील दत्त शर्मा, लुकेश वर्मा, अज्जू मानिकपुरी और दयाराम साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


अन्य पोस्ट