ताजा खबर
रायपुर, 30 मई। पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर की अनुशंसा पर थाना गुढ़ियारी क्षेत्र के आदतन अपराधी अविनाश कोसले उर्फ मनिया को जिला बदर किया है।कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद जिला बदर की यह पहली कार्रवाई है।
छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 5(ख) के अंतर्गत पारित आदेश 29 मई के अनुसार अविनाश कोसले उर्फ मनिया को अगले 3 माह के लिए रायपुर, दुर्ग, धमतरी, महासमुंद, बलौदाबाजार एवं गरियाबंद जिलों की राजस्व सीमाओं से बाहर रहेगा। 30 अगस्त तक वह सक्षम न्यायालय की पूर्व अनुमति के बिना उक्त जिलों की सीमाओं में प्रवेश नहीं कर सकेगा।
उल्लेखनीय है कि अविनाश कोसले उर्फ मनिया (32), निवासी विकास नगर, थाना गुढ़ियारी, रायपुर, के विरुद्ध मारपीट, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट एवं जुआ एक्ट सहित एक दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी पूर्व में जेल जा चुका था । वह लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण क्षेत्र में आम नागरिकों के बीच भय एवं असुरक्षा का वातावरण निर्मित हो रहा था।*


