ताजा खबर

वन रक्षक भर्ती के नाम पर 11 लाख वसूले, गिरफ्तार
30-May-2026 7:27 PM
वन रक्षक भर्ती के नाम पर 11 लाख वसूले, गिरफ्तार

रायपुर, 30 मई। वन रक्षक भर्ती कराने के नाम पर 11 लाख की धोखाधड़ी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ग्राम सोनाखान वार्ड 2 निवासी प्रकाश ठाकुर 28 ने कल देर रात सरस्वती नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार डंगनिया बिजली आफिस के पास रहने वाले दीपराज गायकवाड़ 34 ने वन विभाग में अपना परिचय होने का झांसा देकर प्रकाश की नियुक्ति के लिए 11 लाख रुपए लिए । उसने यह वसूली  पिछले साल 11 जून 25 को की थी। और अब तक नौकरी नहीं लगा पाया। प्रकाश के  रकम वापस मांगने पर टालमटोल करता रहा है। अंततः प्रकाश ने शुक्रवार रात थाने में धारा 318-4,338,336-3,340-2 की रिपोर्ट दर्ज कराया।और उसे आज गिरफ्तार कर लिया गया है।


अन्य पोस्ट