ताजा खबर

मंदिर हसौद इलाके में हत्या, आगजनी, माहौल तनाव पूर्ण
30-May-2026 4:54 PM
मंदिर हसौद इलाके में हत्या, आगजनी, माहौल तनाव पूर्ण

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 30 मई ​ । दो दिन पहले हुए हत्या के खुलासे के बाद मंदिर हसौद के  सतनामी पारा में कल रात एक और हत्या हो गई। वारदात का फूटेज खंगालने के बाद पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

 मिली जानकारी अनुसार आपसी विवाद पर कुछ युवकों ने एक अन्य युवक तोषक भारती  की चाकू मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।  वहीं मृतक की लाश पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। लगातार हत्या की घटनाओं पर इलाके में आक्रोश है। ग्रामीणों ने वहां खड़ी गाड़ी में आग लगा दी।  और आरोपी के घर को तोड़ा।  इलाके में माहौल तनाव पूर्ण है। लोग हाथों में बैनर पोस्टर लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। अतिरिक्त पुलिस बल गांव भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले का देर शाम खुलासा करेगी। 


इससे पहले 22 म‌ई से लापता भुवनेश्वर कुमार की मंदिर हसौद पालिका में भाजपा पार्षद गोलू रात्रे और साथियों ने हत्या कर दी थी। गुरुवार शाम उसकी लाश महासमुंद के नांदगांव में महानदी किनारे रेत से खोद कर निकाला गया था।


अन्य पोस्ट