ताजा खबर
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 30 मई । ग्रामीण जिला पुलिस ने गोबरानवापारा स्थित महीष ढ़ाबा में अवैध रूप से शराब बिक्री करते/पिलाते ढ़ाबा संचालक सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 1 बटनदार चाकू भी बरामद किया गया।
कल शाम मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम गोबरा नवापारा के ग्राम कुर्रा स्थित महीष ढाबा में अवैध रूप से शराब की बेचने और पिलाने वालों पर कार्रवाई के लिए गई थी। दौरान पाया गया कि ढाबा संचालक टूम्मन उर्फ लल्ला सोनवानी सहित अन्य कार्यरत व्यक्तियों को पकड़ा । ढाबे की तलाशी लेने पर 44 पौव्वा अवैध शराब ,एक लोहे का धारदार बटनदार चाकू भी बरामद किया गया।
इस पर आरोपी टूम्मन उर्फ लल्ला सोनवानी, भरत डहरिया, विक्की कुर्रे, धीरज बघेल एवं अजय साहू को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से शराब बिक्री की रकम 25,060 रुपये, 5 मोबाइल फोन कुल कीमत लगभग 75,000 रुपए जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना गोबरा नवापारा में धारा 34(2), 36(क) आबकारी एक्ट, 25 आर्म्स एक्ट एवं 3(5) दर्ज किया गया।
गिरफ्तार आरोपी -
टूम्मन उर्फ लल्ला सोनवानी 30 भरत डहरिया 20 विक्की कुर्रे 30, धीरज बघेल 26
अजय साहू 48 सभी निवासी सतनामीपारा गोबरानवापारा ।
दूसरी ओर इसी मामले में
ग्रामीण एसपी श्वेता सिन्हा ने ने गोबरा नवापारा के थानेदार दीपेश जायसवाल को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई, इलाके में अवैध रूप से सट्टा खिलाने वाले, अवैध गांजे शराब तस्करों को शह देने की शिकायत पर की गई है। कल ग्रामीण जिले की क्राइम ब्रांच की टीम इन अवैध कारोबारियों पर कार्रवाई के लिए गई थी। जहां टीआई को इन लोगों से अलग से अकेले में बात करते देखा गया था। इस मामले की जांच के बाद एसपी ने यह कार्रवाई की।


