ताजा खबर
आत्मानंद इंग्लिश स्कूलों में संविदा नियुक्तियों पर रोक
30-May-2026 2:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 30 मई । नए सत्र से आत्मानंद इंग्लिश स्कूलों में संविदा नियुक्तियों पर स्कूल शिक्षा विभाग ने रोक लगा दी है। अब जिला स्तर पर कलेक्टरों के जरिए होने वाली नियुक्ति नहीं हो सकेंगी। विभाग ने सभी कलेक्टरों को इस आशय का पत्र भेजा है। अब यह भर्ती संचालनालय स्तर पर पूरे प्रदेश के स्कूलों के लिए केंद्रीयकृत भर्ती परीक्षा के जरिए होगी।
यहां बता दें कि पूर्व में बजट सत्र में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने नए सत्र से आत्मानंद स्कूलों में नई प्रवेश पर रोक लगाने की घोषणा कर चुके थे। समझा जा रहा है कि इन आत्मानंद स्कूलों को पीएम श्री स्कूलों के रूप में संचालित किया जाएगा। पूर्व में ऐसे कुछ स्कूलों खोले जा चुके थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


