ताजा खबर

हत्या कर गांव में भूत प्रेत के मारने का भ्रम फैलाते रहे
29-May-2026 1:17 PM
हत्या कर गांव में  भूत प्रेत के मारने का भ्रम फैलाते रहे

जल संकट में युवक की हत्या, भाजपा पार्षद समेत 4 गिरफ्तार 

रायपुर,  29 मई। राजधानी के मंदिर हसौद निवासी एक युवक युवक की हत्या कर दी गई। यह वारदात जल संकट की परिणति बताई जा रही है। जल संकट को लेकर यह पहली हत्या है। 4 दिन पहले यानी 22 म‌ई को हत्या के बाद लाश महानदी किनारे स्थित नानगांव में रेत में छिपा दिया गया था। मृतक के घर और गांव में पूछताछ होने पर भूत प्रेत ने मार डाला होगा का भ्रम फैलाया जाता रहा है। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ कि हत्या पालिका परिषद में भाजपा पार्षद गोलू रात्रे ने अपने साथियों के साथ मिलकर की। क्योंकि मृतक गर्मी के इन  दिनों में पानी को लेकर  पार्षद से मांग और दबाव बना रहा था। वहीं दोनों गहरे दोस्त भी थे।


  पुलिस ने लाश खोदकर निकाली । मृतक का नाम भुनेश्वर यादव बताया गया है।
पुलिस ने पार्षद गोलू रात्रे समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
मृतक की पत्नी ईश्वरी यादव  31  निवासी 
इंदिरा कालोनी मंदिर हसौद ने 22 म‌ई को रिपोर्ट दर्ज करायी थी ।  उसका पति भुवनेश्वर यादव  (38) , 22 म‌ई  की रात 10.00 बजे नोहर दास रात्रे के गोदाम इंदिरा कालोनी मंदिर हसौद से बिना बताए कहीं चला गया है। इस पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस  पड़ताल कर रही थी।
 इस दौरान गोदाम के आस पास के फुटेज एवं मृतक के साथ आखिरी समय मिले 3 संदेहियों से पूछताछ शुरू की। ये सभी पहले गुमराह करते रहे बाद तकनीकी सहायता से संदेहियों नोहर दास रात्रे उर्फ गोलू रात्रे,अमित राजपूत, हेमचंद बंजारे उर्फ सोनू बंजारे से कडाई से पूछताछ करने पर  टूट गए एवं घटना की वारदात को स्वीकार किया।
 उन्होंने बताया कि तीनों संदेहियो  एवं मृतक भुनेश्वर यादव एक साथ पार्षद नोहर रात्रे के गोदाम ग्राम नकटा में शराब पी खा रहे थे। इस दौरान शराब खत्म होने पर चलो और पीते है कहकर आपस में बात कर  भुनेश्वर यादव को अपने ब्रेजा कार  सीजी 04 पीएच 9996 में  महासमुंद की ओर  ग्राम बेलसोंडा से नांनगांव जाने वाले मार्ग में रेल्वे कासिंग के पास मृतक भुनेश्वर यादव द्वारा पार्षद नोहर रात्रे को तू पार्षद बन गया है तो बड़ा आदमी बन गया है कहकर  गालियां देते हुए एक झापड़ मार दिया।  इससे नोहर रात्रे एवं उसके साथी अमित सिंह राजपूत, हेमचंद बंजारे उर्फ सोनू आक्रोश में आकर उग्र होकर तीनों एक राय होकर भुनेश्वर यादव को हाथ-मुक्का, लात-घूसे से मारपीट करने पर भुनेश्वर गाड़ी में ही शांत हो गया।  आरोपियों द्वारा भुनेश्वर के नस व धड़कन को चेक करने पर बंद हो जाने से घबरा गए और महासमुंद पहुंचकर नोहर रात्रे द्वारा अपने मामा श्रवण जांगड़े के घर जा कर घटना की जानकारी बताने  पर साक्ष्य छुपाने  चारों महानदी किनारे रेत में ग्राम नांदगांव में मृतक के शव को हाथों से गड्ढा खोदकर रेत अंदर दफना दिया। इधर गांव में पूछताछ होने पर ये लोग भूत प्रेत का भ्रम फैलाने लगे। कल पुलिस ने 
 आरोपियों के निशानदेही पर परिजनों के साथ जाकर शव को निकाल कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं तीनों आरोपियों को धारा 103,(1), 238,3(5)  के तहत गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश करेगी।

अभिरक्षा में गिरफ्त आरोपीगण
01- नोटर दास रात्रे उर्फ गोलू  35  इंदिरा कालोनी वार्ड नंबर 07 मंदिर हसौद 
02- अमित राजपूत 37 श्रीराम नगर रावणभ्भाठा मंदिर हसौद
03- टेमचंद बंजारे  28  इंदिरा कालोनी वार्ड 07
मंदिर हसौद 
04- श्रवण जांगडे  नांदगांव  महासमुंद
 


अन्य पोस्ट