ताजा खबर
शंकर नगर के युवक युवती की डैम में डूबने से मौत
28-May-2026 8:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 28 मई। राजिम के कूकदा डैम में रायपुर के युवक युवती की डूबने से मौत हो गई। दोनों शंकर नगर इलाके के रहने वाले बताए गए हैं। दोनों पिकनिक मनाने गए हुए थे। डैम में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए थे। तैरना नहीं आने की वजह से डूबने से मौत हो गई। लाश उफनने पर आसपास के लोगो ने देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाशें निकाल कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतकों की पहचान रायपुर के शंकर नगर निवासी पीयूष मंडल (23 ) और सिंपी (22 ) के रूप में की गई है। दोनों अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए कुकदा डैम पहुंचे थे। पिकनिक के दौरान तीन युवक और एक युवती नहाने के लिए डैम के पानी में उतरे थे। शुरुआती तौर पर सभी सामान्य रूप से नहा रहे थे, लेकिन कुछ ही देर बाद पीयूष और सिंपी गहरे पानी में चले गए और डूब गए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


