ताजा खबर
गोंदिया से आगरा कैंट तक चलेगी समर स्पेशल ट्रेन
27-May-2026 2:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
बिलासपुर, 27 मई। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए गोंदिया से आगरा कैंट के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन के मुताबिक ट्रेन नंबर 08811 एक ट्रिप के लिए संचालित की जाएगी।
यह विशेष ट्रेन 28 मई 2026, गुरुवार को गोंदिया जंक्शन से सुबह 7:50 बजे रवाना होगी। रास्ते में बालाघाट, नैनपुर समेत विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर इसका ठहराव रहेगा।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान लंबी दूरी की ट्रेनों में लगातार बढ़ रही भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। इससे यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


