ताजा खबर

केरल के पूर्व सीएम विजयन के घर ईडी का छापा, सीपीआईएम ने क्या कहा?
27-May-2026 12:16 PM
केरल के पूर्व सीएम विजयन के घर ईडी का छापा, सीपीआईएम ने क्या कहा?

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के तिरुवनंतपुरम स्थित घर पर बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापा मारा. यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है.

समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि राज्य में कुल 10 जगहों पर छापेमारी की जा रही है.

छापेमारी में पूर्व सीएम विजयन का किराये का घर, कन्नूर की एक जगह और निजी कंपनी कोचीन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड (सीएमआरएलल) से जुड़े मुख्य लोगों के घर शामिल हैं.

अधिकारियों ने बताया कि विजयन के घर की तलाशी इसलिए ली गई क्योंकि जांच में उनकी बेटी टी वीना का नाम शामिल है.

सीपीआईएम के महासचिव और पूर्व राज्यसभा सांसद एमए बेबी ने सवाल किया है कि 'क्या इस छापेमारी के पीछे बीजेपी के अलावा यूडीएफ़ सरकार भी है?'

एमए बेबी ने कहा, "सीपीआईएम कॉमरेड पिनाराई विजयन के घर पर ईडी की छापेमारी की निंदा करती है. बीजेपी सरकार ने जानबूझकर एक बड़े विपक्षी नेता पर हमला किया है. ऐसे क़दम पिनाराई विजयन या सीपीआईएम को डराने में सफल नहीं होंगे. क्या इस छापे में यूडीएफ़ सरकार भी शामिल है?" (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट