ताजा खबर
पिता-पुत्र का परिवार पर चाकू से हमला, 3 घायल
27-May-2026 8:54 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
घर के सामने नशा करने से रोका..
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर,27 मई। शहर के पारस नगर इलाके में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। घर के सामने नशा करने से मना करने पर बदमाश साहिल खान और उसके पिता इस्माइल ने एक परिवार पर चाकू से हमला कर दिया।
बताया गया कि घटना मंगलवार की बात की है।हमले में अरुण साहू, उनकी पत्नी रजनी साहू और बेटे अनुज साहू घायल हो गए। अरुण साहू और उनके बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही एडीसीपी सेंट्रल, एसीपी कोतवाली और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गंज पुलिस ने आरोपी साहिल खान और उसके पिता इस्माइल को हिरासत में ले लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


