ताजा खबर

आईपीएल 2026: आरसीबी के फ़ाइनल में पहुंचने पर क्या बोले विजय माल्या?
27-May-2026 8:51 AM
आईपीएल 2026: आरसीबी के फ़ाइनल में पहुंचने पर क्या बोले विजय माल्या?

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के क्वालीफ़ायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) गुजरात टाइटंस को हराकर फ़ाइनल में पहुंच गई है. इस जीत के बाद टीम के पूर्व मालिक विजय माल्या की प्रतिक्रिया भी आई है.

विजय माल्या ने मंगलवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, "आज रात धर्मशाला में शानदार जीत के लिए आरसीबी को बहुत-बहुत बधाई. आप बेंगलुरु के शेरों की तरह ज़ोर से दहाड़े और डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर आईपीएल के फ़ाइनल में पहुंच गए."

मैच से पहले भी विजय माल्या ने टीम का हौसला बढ़ाते हुए एक पोस्ट लिखा था. उन्होंने लिखा, "बेस्ट ऑफ़ लक आरसीबी. यह हमारे बेंगलुरु के शेरों के लिए सीधे फ़ाइनल में जाने का बेहतरीन मौक़ा है. निडर होकर खेलो और ज़ोरदार दहाड़ मारो. भगवान आपका भला करे."

धर्मशाला में मंगलवार को हुए मैच में डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 255 रनों का लक्ष्य दिया था.

गुजरात 19.3 ओवर में 162 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इस तरह आरसीबी ने 92 रनों से जीत दर्ज की और आईपीएल के फ़ाइनल में एंट्री ले ली. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट