ताजा खबर

मध्य जोन पुलिस की 25 दिनों में 338 पुराने बदमाशों पर कार्रवाई
26-May-2026 8:29 PM
मध्य जोन पुलिस की 25 दिनों में 338 पुराने बदमाशों पर कार्रवाई

रायपुर, 26 मई।‌ मध्य जोन पुलिस ने सघन अभियान में 25 दिनों में  338 पुराने बदमाशों पर विभिन्न वैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही की। 

स्थायी वारंट के 54 आरोपियों, गिरफ्तारी वारंट के 138 आर्म्स एक्ट के 9, एनडीपीएस एक्ट के 5, आबकारी अधिनियम के 25 और धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत 107 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।


अन्य पोस्ट