ताजा खबर

सीएसपीडीसीएल का ईई निलंबित
26-May-2026 3:34 PM
सीएसपीडीसीएल  का ईई निलंबित

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 26 मई ​ ।  गुढ़ियारी स्थित CSPDCL मुख्य अभियंता प्रोजेक्ट ऑफिस में पदस्थ कार्यपालन अभियंता मुरली मौर्या को निलंबित कर दिया गया है। मोर्या का  एक ठेकेदार से पैसा लेते वीडियो वायरल हुआ है । दावा है की ठेकेदार बिलासपुर की कंस्ट्रक्शन कंपनी का मालिक है मौर्या उससे काम करने और बिल के एवज में पैसा ले रहे हैं। इसके बाद ठेकेदार कुछ पैसा निकाल उसी ऑफिस में कार्यरत दो प्लेसमेंट कर्मचारियों को दे रहा है। बाद में एक राशि एक अन्य अधिकारी को दी थी ।

यह लेन देन मौर्य किसी दूर दराज़ जगह पर नहीं बल्कि अपने केबिन में बैठे कर रहे थे ‌।चीफ इंजीनियर के कमरे से लगा हुआ है। इसके बाद दोपहर यह कार्रवाई की गई।


अन्य पोस्ट