ताजा खबर

घर पर शराब पार्टी से नाराज बेटे ने पिता की हत्या की
26-May-2026 3:30 PM
घर पर शराब पार्टी से नाराज बेटे ने  पिता की हत्या की

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 26 मई ​ । तिल्दा नेवरा इलाके में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ घर पर शराब पार्टी से नाराज बेटे ने बुजुर्ग पिता पर लकड़ी से हमला कर मौत के घाट उतर दिया। घटना बीती रात की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि मृतक घर में दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहा था। इसी दौरान बेटा आ पहुंचा और पिता को शराब पार्टी करते देख विवाद करने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि बेटे ने लकड़ी से पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक संतु कोठारी 70 वर्ष रेलवे का रिटायर्ड कर्मचारी था।
 मृतक संतु कोठारी 70 वर्ष अपने परिजनों के साथ रहता था। संतु शराब का आदि था और शराब को लेकर बेटे से विवाद होता रहता था।  इसी बात को लेकर बेटा वीरेंद्र कोठारी  ने कल रात  पिता की हरकतें देख उसे डांट-फटकर लगाई। इसी बीच पिता शराब के नशे में बेटे से विवाद करने लगा। इस बीच बीरेंद्र कोठारी ने घर में रखी लकड़ी से पिता पर वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर आसपास की लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को की।


अन्य पोस्ट