ताजा खबर

गुलामी की प्रथा में होली सी की भूमिका के लिए पोप ने माफी मांगी
25-May-2026 6:39 PM
गुलामी की प्रथा में होली सी की भूमिका के लिए पोप ने माफी मांगी

पोप लियो ने गुलामी की प्रथा को वैध बनाने में होली सी की भूमिका और सदियों तक इसकी निंदा करने में नाकामी के लिए सोमवार को माफी मांगी है. उन्होंने कहा है कि इस मामले में वैटिकन का रिकॉर्ड "ईसाई चेतना में घाव" है.

इससे पहले के कई पोप ने अटलांटिक पार गुलामों के कारोबार में ईसाईयों की भूमिका के लिए माफी मांगी है. हालांकि इसमें खुद पोप की भूमिका होने को किसी ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया. इतिहास के पहले अमेरिका में जन्मे पोप सोमवार को जारी अपने पहले एनसाइक्लिकल "मैग्निफिशेंट ह्यूमैनिटी" में माफी मांगी है. एनसाइक्लिकल पोप के जरिए सभी रोमन कैथलिक चर्चों को भेजी जाने वाली चिट्ठी है.

पोप लियो ने अटलांटिक पार गुलामों के व्यापार का जिक्र डिजिटल क्रांति की वजह से नई तरह की गुलामी और उपनिवेशवाद के संदर्भ में की है. मसलन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के चिप्स बनाने के लिए जो कच्चा माल जुटाया जाता है उसमें अनियंत्रित मजदूरी शामिल है जिसमें मजदूरों का शोषण होने की बात कही जाती है. 

काले अमेरिकी कैथोलिक, कार्यकर्ता और विद्वान कई दशकों से औपनिवेशिक दौर में मानव व्यापार में  होली सी से भूमिका के लिए माफी मांगने की मांग कर रहे थे. 

वैटिकन ने इस बात पर जोर दिया है कि उसने हमेशा सभी इंसानों की गरिमा को ईश्वर की संतान के रूप में सम्मान दिया है. हालांकि 15वीं सदी में वैटिकन से जारी निर्देशों ने पुर्तगाली साम्राज्य को अफ्रीका और अमेरिका को जीतने और गैर ईसाईयों को गुलाम बनाने को वैधता दी थी. (dw.com/hi)


अन्य पोस्ट