ताजा खबर
रविवार रात 57 नशेड़ी चालक पकड़े, वाहन जब्त
25-May-2026 6:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 25 मई । ट्रैफिक पुलिस के साप्ताहिक ड्रंक एण्ड ड्राइव अभियान के तहत रविवार रात 57 नशेड़ी चालक पकड़ वाहनों को जब्त किया।
एसीपी सतीश कुमार ठाकुर एसीपी यातायात के नेतृत्व में तेलीबांधा चौक, पचपेड़ी नाका चौक, भांठागांव चौक, टाटीबंध चौक, कालीबाड़ी चौक, जय स्तंभ चौक,भनपुरी चौक एवं पंडरी थाना के सामने टीमों ने जांच की।
बनाकर विशेष चेकिंग की। इस दौरान शराब पीकर वाहन चला रहे 40 कार, 05 बाइक , 03 ऑटो, 9 मालवाहक वाहन को पकड़ा गया। इनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम 1988 के प्रावधानों के तहत
चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। इस साल अब तक 3309 नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की जा चुकी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


