ताजा खबर
1 जून से सभी डाक और नस्तियां ई-आफिस के जरिए आनलाइन निपटेंगी
25-May-2026 4:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 25 मई । साप्रवि ने 1 जून से सभी डाक और नस्तियों को ई आफिस के जरिए आनलाइन निपटाने के आदेश जारी किया है। यह आदेश सभी सचिवों, विभागाध्यक्षों, कमिश्नर, कलेक्टरों को भेजा गया है। जीएडी ने इस बात पर नाराजगी जताई है कि 1 जनवरी से लागू करने के बाद भी अब तक कई विभाग ,मातहत कार्यालय कागजों वाले
नस्तियों को संचालित कर रहे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


