ताजा खबर

भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री ने पाकिस्तान पर क्या कहा?
25-May-2026 10:58 AM
भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री ने पाकिस्तान पर क्या कहा?

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दिल्ली में सोमवार को कहा कि भारत हमेशा पाकिस्तान की ज़मीन से संचालित 'आतंकी संगठनों' को लेकर चिंतित रहता है.

जब उनसे पूछा गया कि क्या भारत ने पाकिस्तान के अमेरिका-ईरान विवाद में मध्यस्थ बनने पर कोई चिंता जताई है, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मुद्दे पर भारत ने कभी शिकायत नहीं की.

रुबियो ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "भारत हमेशा यह बात उठाता है कि पाकिस्तान की ज़मीन से आतंकी संगठन काम करते हैं, जो भारत को निशाना बनाते हैं. लेकिन जहां तक ईरान मामले में पाकिस्तान की भूमिका मध्यस्थ के तौर पर रही, उस पर कभी बात नहीं हुई."

उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि भारत इस पर शिकायत करेगा. उनका मुद्दा पाकिस्तान से अलग है."

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो 23 मई से 26 मई तक भारत यात्रा पर हैं. बतौर विदेश मंत्री भारत की यह उनकी पहली आधिकारिक यात्रा है.

गौरतलब है कि ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है, दोनों देशों के बीच एक दौर की बातचीत की मेज़बानी भी कर चुका है.(bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट