ताजा खबर

उत्तराखंड के बद्रीनाथ के पास कंचनगंगा क्षेत्र में हिमस्खलन, प्रशासन ने क्या बताया
25-May-2026 9:22 AM
उत्तराखंड के बद्रीनाथ के पास कंचनगंगा क्षेत्र में हिमस्खलन, प्रशासन ने क्या बताया

CHAMOLI DISTRICT ADMINISTRATION


-आसिफ़ अली

उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र से एक बार फिर हिमस्खलन की तस्वीर सामने आई है. बद्रीनाथ के नज़दीक कंचनगंगा क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने और बर्फ़ के बड़े हिस्से के नीचे खिसकने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वीडियो में ऊंचाई वाले इलाक़े से भारी मात्रा में बर्फ़ तेज़ी से नीचे आती दिखाई दे रही है. घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए हलचल बढ़ी, जिसकी वजह से स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग सतर्क हो गया.

हालांकि प्रशासन ने कहा है कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुक़सान की सूचना नहीं है.

चमोली के ज़िलाधिकारी गौरव कुमार ने एक बयान में कहा है, "कंचनगंगा क्षेत्र में हुआ हिमस्खलन एक प्राकृतिक प्रक्रिया का हिस्सा है और इस तरह की घटनाएं समय-समय पर होती रहती हैं."

उन्होंने कहा, "हिमस्खलन सड़क तक नहीं पहुंचा और खाई वाले हिस्से में ही रुक गया, जिससे यातायात और आम जनजीवन पर कोई असर नहीं पड़ा."

प्रशासन के मुताबिक़, क्षेत्र की लगातार निगरानी की जा रही है और फ़िलहाल स्थिति सामान्य है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट