ताजा खबर

गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर दौड़ में बनाया नेशनल रिकॉर्ड
25-May-2026 9:21 AM
गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर दौड़ में बनाया नेशनल रिकॉर्ड

भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने पाँच हज़ार मीटर की दौड़ में नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया है. इसकी जानकारी एथलेटिक्स फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया ने दी.

गुलवीर सिंह ने अमेरिका के लॉस एंजेलिस में आयोजित प्रतिस्पर्धा में दूसरे नंबर पर फ़िनिश किया. इसके लिए उन्होंने 13:03.93 (13 मिनट और 03.93 सेकंड) का समय लिया.

एथलेटिक्स फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया के मुताबिक़, गुलवीर सिंह ने यह रिकॉर्ड आउटडोर प्रतिस्पर्धा में बनाया है, जबकि इनडोर प्रतिस्पर्धा में बनाया गया उनका रिकॉर्ड अब भी कायम है.

गुलवीर सिंह के नाम इनडोर प्रतिस्पर्धा में 12:59.77 के समय में दौड़ पूरी करने का रिकॉर्ड है. यह उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट