ताजा खबर
सीएम को ज्ञापन
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 25 मई। छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी के अध्यक्ष इदरीस गांधी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को ज्ञापन सौंपकर बकरीद (ईद-उल-अजहा) की शासकीय छुट्टी 27 मई के बजाय 28 मई गुरुवार को घोषित करने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने चांद दिखने की संभावित स्थिति को ध्यान में रखते हुए बकरीद की आधिकारिक छुट्टी 28 मई को घोषित की है। छत्तीसगढ़ में भी यह पर्व चांद के दीदार के अनुसार मनाया जाता है, इसलिए राज्य सरकार को भी अवकाश तालिका में संशोधन करना चाहिए।
इदरीस गांधी ने कहा कि राज्य के शासकीय कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की सुविधा को देखते हुए अवकाश की तारीख बदलना जरूरी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि 27 मई के स्थान पर 28 मई को बकरीद का शासकीय अवकाश घोषित किया जाए।
उन्होंने कहा कि चांद के अनुसार त्योहारों की तिथि बदलने पर पूर्व में भी शासकीय छुट्टियों में संशोधन किया जाता रहा है। इससे मुस्लिम समाज सहित सभी वर्गों को सुविधा मिलेगी।


