ताजा खबर

पुलिस को देख नदी में कूदा मौत, पेट्रोलिंग टीम वीडियो बनाकर लौटी
25-May-2026 8:57 AM
पुलिस को देख नदी में कूदा मौत, पेट्रोलिंग टीम वीडियो बनाकर लौटी

रायपुर, 25 मई। रविवार रात नदी किनारे बैठकर गांजा पी रहा युवक खारून  नदी में कूदा।  बताया गया है कि पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को देखकर युवक नदी में कूद गया। मृतक रोशन नडार 19 साल है। पेट्रोलिंग वाहन के पुलिसकर्मियों ने युवक को बचाए बिना वीडियो बनाकर वापस लौटने का आरोप है।

यह आरोप परिजनों ने लगाए हैं।मृतक और उसका साथी रामनगर गुढ़ियारी के निवासी है।मृतक के साथी यशवंत साहू ने परिजनों को पूरी घटना बताई। यशवंत साहू ने आसपास मदद लेकर अपने साथी रोशन को निकाल कर लाया अस्पताल लाया। जहां  मौजूद डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। अधिकारी पुरानी बस्ती पेट्रोलिंग की जांच में जुटे । पुलिस का कोई भी अधिकारी कुछ भी  जानकारी नहीं दे रहे।


अन्य पोस्ट