ताजा खबर
रायपुर, 24 मई। रविवार तड़के एसीपी पुरानी बस्ती के नेतृत्व में तीन थानों के स्टाफ ने इंद्रप्रस्थ कालोनी के ईडब्लूएस, एलाईजी क्वार्टर्स में सघन तलाशी अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखना एवं आमजन में सुरक्षा संबंधी जागरूकता बढ़ाना रहा। इस दौरान कुल 138 मकानों में सर्चिंग की गई। इसमें 01 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई । 25 संदिग्ध मोटरसाइकिलों के नंबर नोट कर सत्यापन हेतु लिया गया। साथ ही 01 बदमाश के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान क्षेत्र के किरायेदारों को किराएदार सत्यापन कर संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। पुलिस ने मकान मालिकों को हिदायत दी गई कि वे अपने किरायेदारों का पूर्ण विवरण एवं किरायानामा संबंधित थाना में अनिवार्य रूप से जमा करें, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था एवं संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके। कार्यवाही एसीपी पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना प्रभारी डी डी नगर गौतम चंद गावड़े,थाना प्रभारी पुरानी बस्ती विनय सिंह ,थाना प्रभारी आमानाका सुधांशु बघेल, एवं 80 जवान शामिल रहे.


