ताजा खबर

पश्चिम बंगाल: फाल्टा विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू, चुनाव आयोग के अधिकारी ने ये बताया
24-May-2026 9:15 AM
पश्चिम बंगाल: फाल्टा विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू, चुनाव आयोग के अधिकारी ने ये बताया

पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती रविवार सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई.

चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, "वोटों की गिनती शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है. मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पूरे इंतज़ाम किए गए हैं."

दरअसल, इस सीट के सभी 285 बूथों पर 21 मई को दोबारा मतदान कराया गया था.

इससे पहले 29 अप्रैल को दक्षिण 24 परगना ज़िले की इस सीट पर दूसरे चरण में मतदान हुआ था, लेकिन ईवीएम में गड़बड़ी और अनियमितताओं के आरोपों के बाद चुनाव रद्द कर दिया गया था.

फाल्टा सीट पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर ख़ान पहले ही चुनाव से पीछे हट गए थे. लेकिन ईवीएम पर उनका नाम है, क्योंकि उन्होंने यह फ़ैसला नाम वापस लेने की आख़िरी तारीख़ के बाद किया था.

यहां बीजेपी के उम्मीदवार देबांग्शु पांडा, कांग्रेस के अब्दुर रज़्ज़ाक मोल्ला और सीपीआई (एम) के संभू नाथ कुर्मी भी चुनावी मैदान में हैं. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट