ताजा खबर

यूपीएससी प्रीलिम्स के लिए मोबाइल पर फेस रीडिंग के साथ प्रवेश
24-May-2026 8:49 AM
यूपीएससी प्रीलिम्स के लिए मोबाइल पर फेस रीडिंग के साथ प्रवेश

परीक्षा की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

जिले के 22 परीक्षा केंद्रों में शामिल होंगे 8449 परीक्षार्थी

रायपुर, 24 मई। संघ लोक सेवा आयोग की  प्रीलिम्स परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्रों में प्रवेश शुरू हो गया है। पहली बार मोबाइल पर फेस रीडिंग के साथ प्रवेश दिया जा रहा है। राजधानी के 22 केंद्रों में 9.30 बजे से पेपर शुरू होगा। इसमें 8 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं।

प्रत्येक परीक्षा केंद्र में कम से कम पांच पुलिसकर्मियों की उपस्थिति रहेंगी।  परीक्षा में अभ्यर्थी केवल काले कलर की बॉल पाइंट पेन का उपयोग कर सकेंगे ।  अभ्यर्थी केवल पारदर्शी पानी बॉटल लाए, उस पर किसी भी प्रकार का स्टीकर नहीं होना चाहिए। परीक्षा हॉल में डिजिटल वॉच, मोबाइल फोन, आईटी गैजेट्स, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, किसी भी प्रकार संचार उपकरण अथवा बैग या पर्स ले जाने की अनुमति नहीं है, इस पर विशेष ध्यान दें। किसी भी प्रकार की अवांछनीय स्थिति से बचने के लिए अभ्यर्थी पेपर-1 और पेपर-2 के बीच परीक्षा केंद्र के आसपास  ही रहें। परीक्षा के दौरान एक समय में दो लोगों को वाशरूम जाने की अनुमति नहीं होगी तथा अंतिम 30 मिनट के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को वाशरूम जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश के समय ई-एडमिट कार्ड एवं वही फोटोयुक्त पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा, जो उनके परीक्षा फॉर्म में दर्ज है, मोबाइल पर ई-एडमिट कार्ड की तस्वीर दिखाने से परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी। परीक्षा केंद्र में केवल काले कलर की बॉल पाइंट पेन, पेंसिल, ई-एडमिट कार्ड, पारदर्शी वॉटर बॉटल, स्वयं की पासपोर्ट साइज तस्वीर, आईडी प्रूफ एवं एडमिट कार्ड में उल्लेखित वस्तुएं ही ले जा सकते हैं।


अन्य पोस्ट