ताजा खबर
क्राइम डिटेक्शन में सफल, 70 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी हुए सम्मानित
23-May-2026 8:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 23 मई। पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने आज रायपुर के एसीसीयू, उत्तर जोन, मध्य जोन एवं कमिश्नर कार्यालय में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों को उनके द्वारा किए गए सराहनीय, उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।
थाना सिविल लाईन में मोबाईल फोन की झपटमारी करने वाले आरोपी को चंद घंटे के भीतर पकड़ने के फलस्वरूप थाना सिविल लाईन में पदस्थ 7 अधिकारी कर्मचारियो को सम्मानित किया । थाना खम्हारडीह के लक्ष्य ज्वेलर्स में 90 लाख के जेवरात चोरी के आरोपियों को पकड़ने के फलस्वरूप क्राईम तथा थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम के 50 अधिकारी/कर्मचारियो को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। कमिश्नर कार्यालय में कार्यालयीन कार्य का सुचारू रूप से संचालन, शिकायतो के निकाल एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्य में योगदान देने वाले 13 अधिकारी/कर्मचारी कुल 70 अधिकारी/कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है।
इस अवसर पर एसीपी अमित कांबले सहित डीसीपी नार्थ मयंक गुर्जर , डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला, डीसीपी मध्य उमेश गुप्ता , अतिरिक्त डीसीपी मुख्यालय डॉ अर्चना झा एवं एसीपी मुख्यालय श्रीमती नंदिनी ठाकुर भी उपस्थित रहीं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


