ताजा खबर
उत्तर प्रदेश की कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, यूपी के में महोबा शनिवार को कोतवाली नगर थाने में बीजेपी कार्यकर्ता नीरज रावत की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है.
एएसपी वंदना सिंह ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया, "22 मई 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अपने समर्थकों के साथ सरकारी काम में बाधा डाल रहे थे. इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक रास्ता भी रोक दी थी."
उन्होंने बताया, "अजय राय ने प्रधानमंत्री के ख़िलाफ़ आपत्तिजनक टिप्पणी भी की. इस मामले में कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है. कार्रवाई की जा रही है."
गौरतलब है कि अजय राय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ तीन बार चुनाव लड़ चुके हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से 2014, 2019 और 2024 में चुनाव लड़ा. (bbc.com/hindi)


