ताजा खबर

चैन स्नैचिंग के आरोपी को पकड़ने में सहयोग करने वाले हुए सम्मानित
22-May-2026 9:19 PM
चैन स्नैचिंग के आरोपी को पकड़ने में सहयोग करने वाले हुए सम्मानित

रायपुर, 22 मई। दो दिन पहले बैरन बाजार में चैन स्नैचिंग के प्रयास की घटना में आम नागरिकों द्वारा दिखाई गई तत्परता, साहस एवं जिम्मेदारी का सम्मान किया गया।

ज्ञात हो कि डा कृतिका यदु, निवासी बैरन बाजार, रायपुर अपने घर से पैदल जिम जा रही थीं। इसी दौरान एसबीआई बैंक रीजनल कार्यालय के पास एक युवक द्वारा उनके गले में पहनी सोने की चैन छीनने का प्रयास किया था। महिला के शोर मचाने पर दो व्यक्तियों ने भागते चोर को पकड़ा था। सिविल लाइन्स पुलिस ने आरोपी रेहान साहू पिता अजय साहू, निवासी गोलबाजार को गिरफ्तार किया था। इसमें हिमांशु सोनी, निवासी पेंशन बाड़ा एवं शोभरन सिंह ठाकुर, निवासी काशीराम नगर की साहसपूर्ण भूमिका को देखते हुए आज पुलिस आयुक्त  संजीव शुक्ला ने उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।


अन्य पोस्ट