ताजा खबर

नीट पेपर लीक मामले में आप का प्रदर्शन, प्रधान का मांगा इस्तीफा
22-May-2026 8:38 PM
नीट पेपर लीक मामले में आप का प्रदर्शन, प्रधान का मांगा इस्तीफा

रायपुर, 22 मई। नीट पेपर लीक मामले में आम आदमी पार्टी पार्टी द्वारा राजधानी के अम्बेडकर चौक में प्रदर्शन कर कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा। आप नेताओं के कहा कि यह देश के 22 लाख छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ का मामला है। यह पूरी तरह से राजनीतिक संरक्षण और बड़े स्तर पर की गई मिलीभगत का परिणाम है। सवाल उठाया कि पिछले NEET पेपर लीक मामलों के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा क्यों नहीं दी गई।ऐसे पेपर आमतौर पर लीक नहीं होते। इसका मतलब है कि इसमें बड़े पैमाने पर किसी तरह की मिलीभगत है। इसमें राजनीतिक संरक्षण है। 2017,2021, 2024 और अब 2026 में पेपर लीक,ये अजूबा कैसे हो रहा है? सब मिले हुए हैं। 23 लाख से अधिक बच्चों ने पूरे साल रात-दिन जाग कर पढ़ाई की, और एक ही रात में उनका भविष्य खुलेआम बाजार में नीलाम हो गया। यह पहली बार नहीं है। पिछले 10 बरसों में 89 बार प्रश्नपत्र लीक हुए-48 बार परीक्षा दोबारा हुई। हर बार वही वादे, और फिर वही चुप्पी।

पंजाब सरकार की अच्छी पहल:

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा 21 जून को पुनः नीट परीक्षा की घोषणा के बाद, पंजाब सरकार ने अगले महीने होने वाली इस पुनः परीक्षा में भाग लेने वाले सभी छात्रों के लिए मुफ्त बस यात्रा की घोषणा की है। भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने छात्रों को 20, 21 और 22 जून को नीट यूजी 2026 परीक्षा में बैठने के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की है ।

आम आदमी पार्टी की मांग है कि केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा दें, सरकार बच्चों को मुआवजा दे और नीट पेपर लीक पर जेपीसी का गठन तुरंत हो।


अन्य पोस्ट