ताजा खबर
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
महासमुंद, 22 मई। आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय औचक निरीक्षण में महासमुंद जिले के कमरौद पहुंचे। मुख्यमंत्री का हेलीपैड पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज़ सुशासन तिहार अंतर्गत औचक निरीक्षण में महासमुंद जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम कमरौद पहुंचे। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह एवं विशेष सचिव रजत बंसल भी उनके साथ थे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हेलीपैड पर जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया । जनप्रतिनिधियों ने गुललदस्ता देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
इस अवसर पर सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल, उपाध्यक्ष भीखम ठाकुर एवं अलका चंद्राकर सहित संभागायुक्त श्याम धावड़े, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार उपस्थित रहे।
शाम 4.40 बजे मुख्यमंत्री श्री साय ने दुर्गा मंदिर कमरौद में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने बरगद पेड़ के नीचे चौपाल लगाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम ये जानने आए हैं कि आप सबको राशन मिल रहा है या नहीं। बिजली, महतारी वंदन की राशि मिली की नहीं। आज सौभाग्य है कि आपके गांव कमरौद आए हैं । मुख्यमंत्री ने 5वीं के छात्र पूर्वांश साहू से पूछा सेल्फी लेंगे क्या?, हंसते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी ली।
मुख्यमंत्री ने महिलाओं से पूछा कि महतारी वंदन का पैसा सबको मिल रहा है न? उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि माता खुश है। एक माता अपने बेटी के नाम से पैसे जमा करती है। मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना चल रहा है। इससे बिजली विभाग में पंजीयन कराना है।
अभी 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए हैं, 10 लाख और बन गया है। हम रोज गृह प्रवेश करवा रहे हैं।
कहा कि खाद संकट है ,नैनो यूरिया की तरफ हमें जाना होगा। खाड़ी युद्ध के कारण संकट है। फिर भी हम किसानों की चिंता कर रहे हैं और उन्हें खाद समय पर उपलब्ध करवा रहे है। बहुत जल्दी ऑनलाइन खोल रहे हैं। सिर्फ फोन से ही समस्या का समाधान होगा। घर बैठे समस्या का निदान होगा। बहुत जल्दी टोल फ्री नंबर शुरू करेंगे।
अटल डिजिटल सेवा केंद्र से पंचायत में ही सुविधा मिलेगी। ऐसे 6000 केंद्र खोले हैं।
हम सिंचाई की सुविधा का विस्तार कर रहे हैं। सिरपुर बैराज और सीकासेर से कोडार परियोजना जीवन दायिनी साबित होगा।
ग्राम की लता सहिस ने कहा कि पक्का मकान मिला है।महतारी वंदन मिल रहा है। गैस सिलेंडर भी मिला।
मधु साहू ने बताया कि मेरे जमीन में मछली पालन किया हूं।अभी पानी नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बोर सोलर वाला करवा सकते हैं। परी साहू ने बताया कि मै लखपति दीदी हूं। बिहान से बहुत कुछ मिला है।सबको बहुत बहुत धन्यवाद। मेरा दुकान है। फेंसी दुकान, किराना दुकान है।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने खाट पर बैठकर लोगों के साथ आत्मीय संवाद किया। पूर्व सरपंच भवन साहू ने ग्राम विकास के लिए मांग की। कहा कि मुक्तिधाम, सीसी रोड, तालाब सौंदर्यकरण की आवश्यकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा -जी राम जी में ग्राम विकास के कार्य होंगे। इस दौरान कमरौद से चरोदा मार्ग की मांग भी की गई।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने तीन दिव्यांगो को ट्राईसाइकिल वितरित की। शाम पांच बजकर 7मिनट पर मुख्यमंत्री अगले गंतव्य के लिए हुए रवाना हुए।


