ताजा खबर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर/कांकेर, 22 मई। कांकेर जिले के पखांजुर के थाना गोंडाहूर में रहने वाले एक मोटरसाइकिल मैकेनिक ने अपने ही घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँच शव को पीएम के लिए ले गई। जहाँ पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया।
मामले की जानकारी देते हुए गोंडाहूर थाना क्षेत्र के पीवी 01 में रहने वाला धनंजय देवनाथ बीती रात अपने परिजनों के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। परिजनों ने भी उसके बर्ताव में किसी भी तरह से कोई भी बदलाव नही देखा था। सुबह जब परिजन बाथरूम गए तो धनंजय को फंदे में लटका देख परिजन चौक गए।
परिजनों ने आसपास के लोगों को मामले की सूचना दी। वही पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों का कहना है कि रोजाना की तरह गैरेज में काम करने के बाद घर आया। लेकिन किसी भी तरह से कोई भी चर्चा नहीं की। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।


