ताजा खबर
डॉ. गौरव सिंह देश के टॉप कलेक्टर्स में शामिल
21-May-2026 8:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 मई। फेम इंडिया और एशिया पोस्ट द्वारा जारी 'सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026' विशेषांक में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह को उत्कृष्ट प्रशासन, नवाचार और प्रबंधन कौशल के लिए देशभर के टॉप कलेक्टर्स में शामिल किया गया है।
देश के लगभग 800 जिलों के अधिकारियों का 10 प्रमुख मानकों पर मूल्यांकन करने के बाद उनका चयन किया गया। फेम इंडिया और एशिया पोस्ट के राष्ट्रीय स्तर के आकलन में डॉ. सिंह के प्रशासनिक कार्यों, नवाचारों और प्रभावी प्रबंधन क्षमता को विशेष रूप से सराहा गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


