ताजा खबर

अश्लील वीडियो बना 50 हजार मांगने वाले 6 ब्लैकमेलर गिरफ्तार, एक नाबालिग भी
21-May-2026 8:53 PM
अश्लील वीडियो बना 50 हजार मांगने वाले 6 ब्लैकमेलर गिरफ्तार, एक नाबालिग भी

रायपुर, 21 मई। अश्लील वीडियो बनाकर वकील से 50 हजार रुपए वाले आधा दर्जन ब्लैकमेलर गिरफ्तार किया गया है। इनके विरुद्ध सिविल लाईन पुलिस ने धारा 308(2),3(5) बीएनएस जोडने धारा 67 आई.टी. एक्ट दर्ज किया है।

शिकायत कर्ता वकील को बुधवार शाम 05:27 बजे मोवाईन नंबर 8982205169 से मिस काल आया। उसके द्वारा काल बैक किया तो आरोपी द्वारा वीडियो भेजने की बात कही फिर मुझे मोबाईल नंबर 8602624076 से एक अश्लील वीडियो आया उसको देखने के बाद मैं हतप्रभ था। कुछ देर बाद पुनः मोबा० नं० 8982205169 से फोन आया और प्रार्थी को धमकी दिया कि वीडियो वायरल कर दूगां तो तुम बदनाम हो जाओगे बदनामी से बचना चाहते हो तो 50,000 रू दो।  मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दिया।  रिपोर्ट दर्ज कर सिविल लाईन  धारा 308(2),3 (5) बीएनएस जोडने धारा 67 आई.टी. एक्ट, पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस दौरान  सिविल लाईन पुलिस की विशेष टीम ने  छानबीन शुरू की। इस दौरान एक नाबालिग सहित 06 लोगों  को  हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।

-: गिरफ्तार आरोपी :-

(01) तामेश्वर सोनवानी पिता सुरेश सोनवानी 19 वर्ष सेक्टर 28 नवागांव

(02) राजकुमार कुर्रे 18 वर्ष सेक्टर 28 नवागांव

(03) कोमल यादव 21 वर्ष  सेक्टर 28 नवागांव थाना

(04) छोटु टंडन 20 वर्ष सेक्टर 28 नवागांव थाना राखी 

(05) सैय्यद सैफ अली  30 वर्ष सेक्टर 27 जिम
गार्डन थाना राखी


अन्य पोस्ट