ताजा खबर

रायपुर स्टेशन में टिकट चेकिंग, 528 यात्रियों से 3.18 लाख वसूले गए
21-May-2026 8:22 PM
रायपुर स्टेशन में टिकट चेकिंग, 528 यात्रियों से 3.18 लाख वसूले गए

रायपुर, 21 मई। राजधानी के रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें रायपुर स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, 26 ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वाले 409 यात्री पकड़े गए। इनसे 2,78,135/- रूपए जुर्माना वसूला गया। अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वाले 74 यात्रियों से 34,115/- रूपए अधिक लगेज लेकर यात्रा करने वाले 10 यात्रियों से 2500/- रूपए और रेलवे स्टेशन पर कचरा फैलाने वाले 35 यात्रियों से 3700/- रूप‌ए वसूला।

इस तरह से कुल 528 मामलों को दर्ज कर 3,18,450 रुपए  वसूले गए।  
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी के निर्देश पर इस चेकिंग अभियान एसीएम अविनाश कुमार आनंद के द्वारा एवं 1 मुख्य वाणिज्य निरीक्षक,  2 वाणिज्य निरीक्षक, 4 वाणिज्य कार्यालय के स्टाफ, 24 टिकट चेकिंग स्टाफ, 02 आरपीएफ जवान शामिल रहे ।


अन्य पोस्ट