ताजा खबर
पेड़ के नीचे चौपाल, तेंदूपत्ता संग्राहकों के बीच पहुंचे सीएम
21-May-2026 5:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सूरजपुर, 21 मई। सूरजपुर के रामपुर गांव पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सुशासन तिहार के दौरान एक बार फिर सादगी भरा अंदाज देखने को मिला।
गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने तेंदूपत्ता से बनी माला पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान सीएम साय ने तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका भी पहनाई और उनसे काफी देर तक बातचीत कर फीडबैक लिया।
सीएम ने गांव वालों से विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली और अधिकारियों की मौजूदगी में योजनाओं की जमीनी स्थिति जानी। इस दौरान उन्होंने एक बच्चे को माला पहनाकर दुलार भी किया।
सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री ने गांव में पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


