ताजा खबर
अब रेन वाटर हार्वेस्टिंग अभियान चलाएगा निगम
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 21 मई । निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने साप्ताहिक समय सीमा टीएल बैठक ली । इसमें श्री मिश्रा ने सभी जोन कमिश्नरो को वर्षा जल संचय हेतु जोन स्तर पर अपने अपने जोन में पंजीकृत जियो हाईड्रोलॉजिस्ट के माध्यम से विभिन्न संगठनों के माध्यम से रैन वाटर हार्वेस्टिंग अधिकाधिक स्थानो पर करने जनजागरण कर कार्यवाही व्यापक रूप से करने के निर्देश दिये है।
आयुक्त ने रायपुर जिला मलेरिया विभाग से समन्वय कर निगम क्षेत्र में वेक्टरजनित रोगो की कारगर रोकथाम हेतु प्रभावी रूप से एंटी लार्वा फॉगिंग बारिश पूर्व नाले, नालियों की तले तक सफाई कर सुगम निकास कायम करने के निर्देश दिये है।
आयुक्त ने जेसी एवं ईई को सभी निर्माण व विकास कार्यों को समय सीमा के भीतर मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता के साथ जनहित में पूर्ण करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। ईई जल को निगम क्षेत्र में रिक्त शासकीय भूमियों का सर्वे कर नये जलागारो के निर्माण का तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र मांगे।
आयुक्त ने सभी पानी टैंकरो में अनिवार्य रूप से जीपीएस शीघ्र लगवाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया है। साथ ही वार्डों में सूखे एवं खराब अनुपयोगी हैण्ड पंपो का सर्वे कर सुधार मरम्मत करवाने के निर्देश दिये है।
आयुक्त ने आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड से वंचित पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड बनाने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ समन्वय करके डोर टू डोर सर्वे कर 25 मई तक 5 दिवसीय विशेष महाभियान में कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश दिये है।


