ताजा खबर
दिल्ली-एनसीआर में ट्रक-टैक्सी यूनियन की हड़ताल, क्या है मांग
21-May-2026 10:50 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (दिल्ली-एनसीआर) में ट्रांसपोर्ट और टैक्सी यूनियन की तीन दिवसीय हड़ताल शुरू हो गई है.
यूनियन ने सिटी गवर्नमेंट सेस के ख़िलाफ़ ये हड़ताल बुलाई है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ ट्र्क मालिकों, प्राइवेट बस मालिकों, टैक्सी और मैक्सी कैब ऑपरेटरों के संगठन ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने मंगलवार को एक बैठकर हड़ताल का फ़ैसला किया था.
दिल्ली सरकार ने कमर्शियल गाड़ियों पर लगाया गया पर्यावरण क्षतिपूर्ति सेस बढ़ा दिया है. यूनियन ने इस बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की है.
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने इसके ख़िलाफ़ हड़ताल का फ़ैसला किया है. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


