ताजा खबर

राहुल गांधी बोले, आर्थिक तूफान सर पर है और पीएम हंसकर रील बना रहे
21-May-2026 9:47 AM
राहुल गांधी बोले, आर्थिक तूफान सर पर है और पीएम हंसकर रील बना रहे

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय इटली दौरे पर हैं. वहां उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को पार्ले कंपनी की मेलोडी टॉफी गिफ्ट की. मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी वीडियो साझा की जिसमें दोनों नेता हंसते हुए नजर आ रहे हैं. मेलोनी ने वीडियो में कहा, “प्रधानमंत्री मोदी हमारे लिए एक गिफ्ट लाए हैं, जो एक बहुत अच्छी टॉफी है- मेलोडी.”

राहुल गांधी ने इसकी आलोचना करते हुए कहा कि आर्थिक तूफान सर पर है और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं - पीएम हंसकर रील बना रहे हैं और बीजेपी वाले ताली बजा रहे हैं. यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है.”

राहुल गांधी के पोस्ट के जवाब में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एक्स पर लिखा कि देश के टॉफी निर्यात में 166 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. उनके मुताबिक, वित्त वर्ष 2013-14 में देश का टॉफी निर्यात करीब 50 करोड़ रुपये का था, जो वित्त वर्ष 2025-26 में 132 करोड़ रुपये का हो गया है. उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “राहुल गांधी को भारत और भारत में बनी हर वस्तु से इतनी नफरत क्यों है?”  (dw.com/hi)


अन्य पोस्ट