ताजा खबर

महिला डॉक्टर के गले से हीरे का हार झपटा, राहगीरों ने पकड़ा
21-May-2026 8:46 AM
महिला डॉक्टर के गले से हीरे का हार झपटा, राहगीरों ने पकड़ा

रायपुर, 21 मई। ईवनिंग वाक पर निकली महिला डॉक्टर के गले से हीरे का हार झपटा मारने वाला राहगीरों की मदद से पकड़ लिया गया। 

मिली जानकारी अनुसार बैरन बाजार निवासी डा कृतिका यदु 33 बुधवार शाम 6 बजे इवनिंग वाक पर थीं। वह घर से निकल कर छत्तीसगढ़ कालेज के पीछे एसबीआई आंचलिक कार्यालय के पास पहुंची थीं। तभी पीछे से आए एक युवक ने  झपटा मारकर कृतिका के गले से सोने के साथ में लगा डायमंड लाकेट ले कर भागने का प्रयास किया। कृतिका के चिल्लाने पर अन्य राहगीरों ने उसे पकड़ लिया। सभी ने मिलकर उसे कोतवाली पहुंच पुलिस को सौंपा। पूछताछ में उसने अपना नाम रेहान साहू बताया। पुलिस ने धारा 304-2 के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

यहां बता दें कि पुलिस ने कल से ही अपनी गश्त और  चौक चौराहों पर निगरानी व्यवस्था बदली है। ऐसी घटनाएं रोकने शहर के दो दर्जन चौक चौराहों मुख्य मार्गों पर सशस्त्र जवान तैनात किए हैं। इन चौक चौराहों में इस चौक को शामिल नहीं किया गया है। जबकि इस चौक से एसबीआई का क्षेत्रीय कार्यालय है। जहां रोजाना लाखों रूपए की आवाजाही होती है। वहीं यह चौक पुलिस लाइन हैलीपेड के लिए सीएम व अन्य  मंत्रियों की आवाजाही का एक मात्र रास्ता है।


अन्य पोस्ट