ताजा खबर

तेल और गैस की कमी की ख़बरों पर हिन्दुस्तान पेट्रोलियम ने क्या कहा
21-May-2026 8:45 AM
तेल और गैस की कमी की ख़बरों पर हिन्दुस्तान पेट्रोलियम ने क्या कहा

देश की प्रमुख तेल कंपनियों में से एक हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने उन रिपोर्टों को ख़ारिज किया है, जिनमें तेल और गैस की कमी की बात की गई है.

इसके साथ उसने ये भी कहा है कि देश भर में इसके रिटेल नेटवर्क में सप्लाई को लेकर कोई दिक्कत नहीं है.

कंपनी ने कहा है कि इसका ऑपरेशन सामान्य है. कंपनी का काम बगैर किसी अड़चन के चल रहा है.

ईरान संकट की वजह से देश में तेल और गैस की सप्लाई में कमी आई है. देश के कई इलाकों में लोग गैस की कमी का सामना कर रहे हैं.

हालांकि एचपीसीएल ने कहा है कि ईंधन की कमी से जुड़ी ख़बरें गुमराह करने वाली हैं. जैसा संकट बताया जा रहा है, वैसा कुछ भी नहीं है.

कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, ''एचपीसीएल यह स्पष्ट करना चाहती है कि ईंधन की कमी और आपूर्ति बाधित होने संबंधी रिपोर्टें भ्रामक हैं और वास्तविक स्थिति को प्रतिबिंबित नहीं करती हैं.''

''एचपीसीएल के रिटेल आउटलेट्स पर ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और नियमित रीप्लेनिशमेंट और निर्बाध संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है.''

''कुछ स्थानों पर ग्राहकों की संख्या और कतारों में अस्थायी वृद्धि मुख्यतः मई माह के दौरान मौसमी मांग बढ़ने के कारण है. इसके अतिरिक्त, कई ग्राहक एचपीसीएल रिटेल आउटलेट्स को प्राथमिकता दे रहे हैं क्योंकि कुछ निजी रिटेल आउटलेट्स पर ईंधन अपेक्षाकृत अधिक कीमत पर बेचा जा रहा है.'' (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट