ताजा खबर

त्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की मांग पर उनके वकील ने क्या कहा
20-May-2026 6:41 PM
त्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की मांग पर उनके वकील ने क्या कहा

भोपाल में 33 वर्षीय त्विशा शर्मा की मौत के बाद उनके वकील अंकुर पांडे ने कहा है इस मामले में अभियुक्त बेहद प्रभावशाली हैं. इस मामले को दबाने की कोशिश हो रही है.

दूसरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की मांग करते हुए उन्होंने समाचार एजेंंसी पीटीआई से कहा, ‘’ हमने शुरुआत से ही चिंता जताई थी कि अभियुक्त बेहद प्रभावशाली हैं. मामले को दबाने और जांच में खामियां छोड़ने की कोशिश की जा रही है. जांच में गंभीर लापरवाही हुई, जिसमें फंदे से जुड़ी सामग्री (लिगेचर मटेरियल) को जमा नहीं करना भी शामिल है. वहीं हम पर शव का अंतिम संस्कार करने का दबाव बनाया जा रहा था. अगर हमने ऐसा कर दिया होता, तो बाद में लिगेचर का मिलान संभव नहीं हो पाता.”

उन्होंने कहा, ‘’जमानत की सुनवाई के दौरान भी लिगेचर सामग्री का कोई उल्लेख नहीं किया गया. अब एसआईटी का कहना है कि इसे एम्स में जमा कराया गया है. रिपोर्ट का इंतज़ार है.''

अंकुर पांडे ने कहा, ''हम जमानत रद्द कराने के लिए कानूनी कदम उठा रहे हैं, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है. हमने मांग की है कि शव को बेहतर संरक्षण और दूसरे पोस्टमार्टम के लिए दिल्ली एम्स भेजा जाए, ताकि सच सामने आ सके.''

बीती 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स स्थित घर में त्विशा शव मिला था. उनके परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है तो वहीं ट्विशा के ससुराल पक्ष का दावा है कि उन्होंने ख़ुदकुशी की.

पुलिस ने ट्विशा के पति समर्थ सिंह और उनकी सास गिरिबाला सिंह, जो रिटायर्ड जज हैं, के ख़िलाफ़ दहेज के लिए प्रताड़ना और दहेज मांगने से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट