ताजा खबर
इटली की पीएम को मेलोडी टॉफ़ी गिफ़्ट करने के बाद किसी और कंपनी के शेयर में क्यों आई उछाल
20-May-2026 6:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में इटली पहुंचे और वहां की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से मुलाक़ात की.
इस दौरान इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें पार्ले कंपनी की मेलोडी टॉफ़ी देते दिख रहे हैं.
इसके बाद भारतीय शेयर बाज़ार,बीएसई में पार्ले इंडस्ट्रीज़ के शेयर में उछाल देखने को मिली. हालांकि, यह मेलोडी बनाने वाली पार्ले कंपनी नहीं है. पीएम मोदी ने जिस पार्ले कंपनी की टॉफ़ी गिफ़्ट की है, उसका नाम पार्ले प्रोडक्ट्स है.
लेकिन मिलता-जुलता नाम होने की वजह से इसका फ़ायदा पार्ले इंडस्ट्रीज़ को मिल गया.
बुधवार को कंपनी के शेयर में 5 फ़ीसदी की बढ़त दर्ज की गई. इसका शेयर 25 पैसे बढ़कर 5 रुपये 25 पैसे हो गया. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


