ताजा खबर

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में केंद्र का पुतला दहन
20-May-2026 5:58 PM
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में केंद्र का पुतला दहन

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 20 मई ​ । पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने आज हिंदुस्तान  पेट्रोलियम के कॉर्पोरेट आफिस मदीना बिल्डिंग कचहरी चौक के पास केंद्र सरकार की लूट के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर पुतला दहन  किया।  

इस मौके पर शहर अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने कहा कि   चुनाव तक दाम ना बढ़ा कर जैसे ही 2राज्यो में सरकार बनी मोदी लूट की शुरुआत हो गई । 5दिन में दूसरी बार फिर पेट्रोल डीजल के दाम में बड़ौत्तरी कर दी गई है ।  पहले3 रुपया और अब 90 पैसे जो मिला कर करीब ४/- रुपए की बढ़ोतरी हो गई जिससे घर के साथ पूरे देश में साधन संसाधनों की मूल्यवृद्धि होगी और आम जनता पर महंगाई की मार और ज़्यादा बढ़ेगी ।देश सहित पूरे छत्तीसगढ़ में पेट्रोल डीजल की कीमतें फिर से बढ़ा दिया गया है हाल ही में दो दिन पहले पेट्रोल डीजल की कीमत बढ़ाई गई थी जिससे जनता अभी उबरी नहीं और आज रात फिर से पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ा दी गई है जनता परेशान हो रहा है भाजपा सरकार को कोई फिक्र नहीं है असमंजस और अराजकता के बने माहौल और आम जनों को हो रही शारीरिक, मानसिक और आर्थिक प्रताड़नाओं के इस भयावह दौर के लिए दोषी केंद्र की मोदी सरकार और राज्य के विष्णुदेव साय सरकार की नाकामी  भी है।


अन्य पोस्ट