ताजा खबर

साढ़े 7 करोड़ सौम्या, समीर, अन्य को हस्तांतरित किया था नारायण ने
20-May-2026 5:48 PM
साढ़े 7 करोड़ सौम्या, समीर, अन्य को हस्तांतरित किया था नारायण ने

  ईओडब्ल्यू ने पूरक चालान किया पेश  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 मई। एसीबी ईओडब्ल्यू ने कोल लेवी वसूली मनी लॉन्ड्रिग मामले में नारायण साहू के खिलाफ पूरक चालान पेश किया है। सूर्यकांत तिवारी का ड्राइवर नारायण इस समय जेल में है।

ईओडब्ल्यू की विज्ञप्ति के अनुसार साहू के विरूद्ध भा.द.वि. की धारा 120बी, 420, 384, 467, 468, 471 एवं तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (यथा संशोधित भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018) की धारा 7, 7ए, एवं 12 के अंतर्गत विशेष न्यायालय (भ्र.नि.अ.) रायपुर में 5वां पूरक अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में अब तक एक मूल तथा 05 पूरक चालान पेश किया जा चुका है।

आरोपी नारायण साहू अवैध कोल लेवी वसूली रकम के सिंडिकेट के एक सक्रिय सदस्य रहा है, जो सूर्यकांत तिवारी के निर्देश पर अवैध कोल लेवी वसूली के कार्य में कोल व्यापारियों एवं कोल परिवहनकर्ताओं से अवैध नगदी रकम एकत्रित कर उसे रजनीकांत तिवारी के पास जमा करता था। अवैध कोल लेवी वसूली रकम में से लगभग 7.5 करोड़ रूपये की नगदी राशि सौम्या चौरसिया, समीर विश्नोई एवं एवं अन्य को हस्तांतरण, परिवहन एवं व्यवस्थापन किया जाना पाया गया।प्रकरण में पूर्व में प्रस्तुत अभियोग पत्र के अन्य अभियुक्तगणों के विरूद्ध अतिरिक्त साक्ष्य शामिल कर अभियोग पत्र के साथ प्रस्तुत किए गए।प्रकरण में संभावित अन्य सभी आरोपियों के विरूद्ध विवेचना जारी है।


अन्य पोस्ट