ताजा खबर

पीएम मोदी ने इटली की पीएम मेलोनी से मुलाक़ात की तस्वीरें साझा कीं, क्या कहा
20-May-2026 11:21 AM
पीएम मोदी ने इटली की पीएम मेलोनी से मुलाक़ात की तस्वीरें साझा कीं, क्या कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में इटली पहुंचे और वहां की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से मुलाक़ात की.

प्रधानमंत्री ने उनसे मुलाक़ात की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर साझा करते हुए लिखा, ''इटली की राजधानी रोम पहुंचने पर प्रधानमंत्री मेलोनी से रात्रिभोज के दौरान मुलाकात का अवसर मिला. इसके बाद हमने ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित कोलोसियम का भी दौरा किया. इस दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ.''

''आज होने वाली हमारी औपचारिक वार्ता का इंतज़ार है, जिसमें भारत-इटली मित्रता को और मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा होगी.''

इससे पहले इटली की पीएम प्रधानमंत्री जॉर्ज़िया मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, ‘’वेलकम टु रोम, माई फ़्रेंड!’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले जून 2024 में जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इटली गए थे. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट